फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मछली पकड़ने का जाल चुराने का आरोप लगाकर युवक पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
परतावल। भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम अगया में मछली पकड़ने का जाल चोरी करने का आरोप लगाकर एक युवक की पिटाई करने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि युवक को बचाने पहुंचे उसके भाई और बहन के साथ भी मारपीट की गई। घटना में भाई का सिर फट गया, जबकि बहन के साथ अभद्रता की गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई तहरीर में ग्राम अगया निवासी प्रभु चौधरी ने बताया कि 19 जुलाई की शाम करीब सात बजे उनका पुत्र विजय चौधरी मोबाइल फोन पर बात करते हुए घर लौट रहा था। आरोप है कि रास्ते में गांव के ही दिनेश, सूर्यनरायण, रामनिवास और आशुतोष ने उसे रोक लिया और मछली पकड़ने का जाल चुराने का आरोप लगाने लगे। विजय के इनकार करने पर सभी ने गाली-गलौज शुरू कर दी और लाठी-डंडों से उसकी पिटाई कर दी।
पीड़ित के अनुसार, विजय किसी तरह जान बचाकर वहां से भागा और घर पहुंचकर घटना की जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद जब परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपियों ने उन पर भी हमला कर दिया। मारपीट में विजय के छोटे भाई गोविंद के सिर पर गंभीर चोट लगी, जिससे उसका सिर फट गया। वहीं छोटी बहन के साथ भी मारपीट की गई।
विज्ञापन

पीड़ित परिवार का कहना है कि आरोपी पक्ष से पुरानी रंजिश चली आ रही है। आरोपी पूर्व में भी कई बार मारपीट करके जान से मारने की धमकी दे चुके हैं। आरोप है कि घटना के दौरान भी आरोपियों ने पूरे परिवार को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।
प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र कुमार राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर दिनेश, सूर्यनरायण, रामनिवास और आशुतोष के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें