फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नशीली दवाओं और अबैध मुद्रा के साथ युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनौली। नेपाल के रूपनदेही जिले की पुलिस ने गोपनीय सूचना के आधार पर भारतीय नंबर की बाइक से प्रतिबंधित नशीली दवा बरामद की। बाइक के लेगगार्ड पर काली पॉलीथीन में पुलिस ने दस लाख नेपाली मुद्रा भी बरामद की है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

डीएसपी सूरज कार्की ने बताया कि गोपनीय सूचना मिली कि रुपनदेही के रोहिणी ग्रामीण नगर पालिका के वार्ड 6 में नशीली दवाओं का कारोबार हो रहा है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो शाखा कार्यालय भैरहवा और एरिया पुलिस कार्यालय, धकधई, रूपनेदही से तैनात एक संयुक्त पुलिस टीम ने ललितपुर के वार्ड 6 निवासी इरसाद परवेज को ओमतिया ग्रामीण नगर पालिका के वार्ड 4 से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से 98 एम्पुल डायजेपाम इंजेक्शन आईपी 2 मिली, 96 एम्पुल ब्यूप्रेनॉर्फिन इंजेक्शन आईपी 2 मिली और 99 एम्पुल प्रोमेथाज़िन हाइड्रोक्लोराइड इंजेक्शन आईपी 2 मिली हैं। बाइक के बाएं लेगगार्ड पर काले प्लास्टिक बैग में 10,20,000 रुपये की अवैध नकदी, ऐंठन वाली दवाओं जैसे दिखने वाले 260 कैप्सूल बरामद कर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें