फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: वाहन चेकिंग के दौरान में चोरी की बाइक के साथ युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। कोतवाली पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान चोरी की बाइक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम रविवार को दुर्गा मंदिर पिपरदेउरा के पास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार एक युवक को रोककर वाहन के कागजात मांगे गए। युवक वाहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर, चेसिस नंबर और इंजन नंबर की जांच की। जांच में रजिस्ट्रेशन नंबर और चेसिस व इंजन नंबर में भिन्नता मिले। इसके बाद पुलिस ने वाहन चोरी का होने के संदेह में युवक को हिरासत में लेकर बाइक कब्जे में ले ली।
विज्ञापन

सदर कोतवाल धर्मेंद्र सिंह ने बताया गिरफ्तार आरोपी की पहचान इम्तेयाज (23), निवासी जहदा, थाना कोठीभार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली थाने में बीएनएस के तहत प्राथमिक दर्ज कर उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी के खिलाफ महराजगंज, कुशीनगर और गोरखपुर जनपद के विभिन्न थानों में चोरी, वाहन चोरी, बरामदगी, धोखाधड़ी, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट समेत कई धाराओं में 19 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें