फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस में युवक ने आत्मदाह का प्रयास किया

विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा तहसील परिसर में युवक ने आत्मदाह का प्रयास किया
विज्ञापन

फरेंदा (महराजगंज)। तहसील परिसर पर आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर शनिवार को एक युवक अपने ऊपर मिट्टी का तेल छिड़कर आग लगाने की कोशिश की। हालांकि पुलिस की सक्रियता से वह माचिस नहीं जला सका। युवक एक महिला द्वारा पिता की संपत्ति का वसीयत अपने नाम करने की शिकायत लेकर पहुंचा था। एसडीएम ने युवक को कार्रवाई का भरोसा दिया है।
जानकारी के अनुसार शनिवार को फरेंदा थाना क्षेत्र महदेवा बुजुर्ग निवासी प्रवीण कुमार यादव संपूर्ण समाधान दिवस में मिट्टी का तेल का डब्बा झोले में लेकर पहुंचा। थोड़ी बैठ रहने के बाद अपने ऊपर तेल छिड़कर माचिस जलाने जा रहा था। इस दौरान मौजूद लोगों ने शोर मचाया। पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए युवक को पकड़ लिया और उसके हाथ से माचिस छिन लिया। सीओ कोमल प्रसाद मिश्रा, तहसीलदार वाचस्पति सिंह युवक को समझाने का प्रयास करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक ने बताया कि पिता अशोक कुमार यादव रेलवे विभाग में नौकरी करते थे। नौकरी के दौरान गोरखपुर की एक महिला के झांसे में आकर उसके पास रहने लगे। सात दिसंबर 2021 को उनकी मौत हो गई। इसके बाद महिला ने 21 नवंबर 2022 को पिता को मृत दिखाकर तहसीलदार न्यायालय से कूटरचित तरीके से संपत्ति का वसीयत करा लिया। इसकी जानकारी छह मई 2022 को हुई। युवक आरोप है कि महिला ने ही पिता की हत्या की है। युवक का कहना है कि मां और भाई का जायदाद जाता देखकर आत्महत्या का प्रयास किया, ताकि इस मामले में शीघ्र कार्रवाई हो सके। एसडीएम दिनेश मिश्रा ने बताया कि युवक की शिकायत की जांच तहसीलदार व प्रभारी निरीक्षक द्वारा की जा रही है। पिछले जितने भी आदेश महिला के पक्ष में है उस पर तत्काल रोक लगा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें