फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पारिवारिक विवाद में युवती ने खुद को लगाई आग, गंभीर

Sun, 20 Sep 2026 02:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
- पनियरा थाना क्षेत्र के इलाहाबाद गांव का मामला, युवती जिला अस्पताल रेफर
विज्ञापन

महराजगंज। पनियरा थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत इलाहाबाद में शनिवार दोपहर में पारिवारिक विवाद के चलते एक 22 वर्षीय युवती ने पेट्रोल छिड़क कर खुद को आग लगा ली। गंभीर रूप से झुलसी युवती को परिजन पनियरा पीएचसी लेकर पहुंचे, जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

बताया गया कि शनिवार दोपहर घर में विवाद के दौरान शिवानी ने अपने ऊपर पेट्रोल छिड़क लिया। परिजन उसे बचाने के लिए दौड़े, लेकिन तब तक उसने माचिस जला ली। आग की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गई। शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। शिवानी दो भाइयों में सबसे छोटी है। दोनों भाइयों की शादी हो चुकी है जबकि वह अविवाहित है। उसके पिता राजमिस्त्री का काम करते हैं। घटना के बाद परिजन उसे आनन-फानन में पनियरा पीएचसी ले गए जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

इस संबंध में एसओ कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें