फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: इलाज कराने आए युवक की सीएचसी परिसर से बाइक चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
दो दिन में चोरी की दो घटनाओं से हड़कंप, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
विज्ञापन

परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र स्थित सीएचसी परतावल परिसर में सोमवार को युवक की बाइक चोरी हो गई। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। लगातार दूसरे दिन चोरी की वारदात सामने आने से स्थानीय लोगों और दुकानदारों में हड़कंप मच गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की पहचान करने में जुटी है।

भिटौली थाना क्षेत्र के विशुनपुर खुर्द गांव निवासी नरसिंह प्रजापति सोमवार को सीएचसी परतावल आए थे। उन्होंने अपनी बाइक सीएचसी परिसर में खड़ी की और इलाज कराने के लिए अंदर चले गए। कुछ देर बाद वापस लौटे तो बाइक मौके से लापता थी। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओ सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि बाइक चोरी के मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

गुमटी का पटरा उखाड़कर नकदी और हजारों का सामान चोरी



परतावल। नगर पंचायत परतावल के वॉर्ड नंबर 15 महंत अवैद्यनाथ नगर मुख्य बाजार में शनिवार रात चोरों ने पान की गुमटी का पटरा उखाड़कर नकदी और हजारों रुपये का सामान चुरा लिया। रविवार सुबह गुमटी खोलने पहुंचे संचालक को घटना की जानकारी हुई। दुकानदार राकेश गुप्ता ने बताया कि शनिवार रात अज्ञात चोरों ने कप्तानगंज रोड स्थित उनकी गुमटी का पटरा उखाड़ दिया। इसके बाद अंदर रखे करीब 12 डिब्बे टॉफी, एक पैकेट रजनीगंधा, एक पैकेट तुलसी, छोटा-बड़ा कमला पसंद और करीब एक हजार रुपये नकद चोरी कर लिए। सुबह गुमटी खोलने पहुंचे तो पटरा उखड़ा मिला और सामान बिखरा हुआ था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें