फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: कमरे में अचेत मिली युवक, विषाक्त पदार्थ निगलने से हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएचसी निचलौल पहुंचाए गए युवक को डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर किया रेफर
विज्ञापन

निचलौल। स्थानीय थाना क्षेत्र की ग्रामसभा ओड़वलिया में मंगलवार को एक युवक के विषाक्त पदार्थ निगलने का मामला सामने आया है। परिजनों ने उसे सीएचसी निचलौल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज गोरखपुर भेज दिया गया।
जानकारी के अनुसार, ग्रामसभा ओड़वलिया निवासी छोटेलाल मद्धेशिया का इकलौता पुत्र गंगा दयाल मद्धेशिया (20) मंगलवार को सुबह करीब 10 बजे घर के कमरे में चला गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। उस समय उसके पिता खेत में काम करने गए थे जबकि मां घर पर थीं। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर मां को अनहोनी की आशंका हुई।
विज्ञापन

उन्होंने पड़ोसियों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे लोगों ने दरवाजा तोड़कर देखा तो गंगा दयाल कमरे के अंदर अचेत अवस्था में जमीन पर पड़ा था। परिजन तत्काल उसे निजी वाहन से सीएचसी निचलौल ले गए। इमरजेंसी में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बाद में बेहतर उपचार के लिए उसे मेडिकल कॉलेज गोरखपुर भेज दिया गया।
विज्ञापन

मामले में युवक के विषाक्त पदार्थ निगलने की गांव में चर्चा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वहीं थाना प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र राय ने बताया कि मामले की सूचना सीएचसी निचलौल से मिली है। युवक का इलाज मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में चल रहा है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। परिजन से संपर्क किया गया तो परिजनों बताया कि युवक ने किस कारण विषाक्त पदार्थ का सेवन किया है, इसकी जानकारी नहीं है। हालांकि परिजन घटना की वजह नहीं बता सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें