फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: संदिग्ध हालात में कमरे में फंदे से लटका मिला युवक

Sun, 20 Sep 2026 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
-श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के बल्लभ नगर का मामला, दो बच्चों के पिता की मौत
विज्ञापन

- पत्नी मायके में थी, नशे का आदी था युवक, फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
परतावल। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के बल्लभ नगर के तिवारी टोला में शनिवार को 30 वर्षीय युवक का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी होते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फोरेंसिक टीम ने मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए। मृतक की पहचान रजवंत के रूप में हुई।
परिजन के अनुसार, शनिवार सुबह उठने के बाद वह घर में ही था। दोपहर करीब दो बजे वह कमरे में चला गया। कुछ देर बाद घर के आसपास खेल रहे बच्चों की नजर कमरे की कुंडे से लटक रहे रजवंत पर पड़ी। बच्चों के शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

रजवंत के दो बेटे नीतीश (5) और हगीज (3) हैं। परिजन ने बताया कि उसकी पत्नी अन्नू करीब 15 दिन पहले मायके गई थी। युवक के नशे का आदी होने की बात भी सामने आई है। इसी को लेकर परिवार में अक्सर विवाद होता था। घटना को पारिवारिक कलह से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद स्पष्ट होगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फोरेंसिक टीम ने कमरे और आसपास के स्थानों का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए।
विज्ञापन

इस संबंध में थाना प्रभारी महेंद्र मिश्रा ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें