फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: दहेज के लिए विवाहिता की हत्या का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

Sun, 20 Sep 2026 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
- मई 2025 में हुई थी शादी, डेढ़ माह के मासूम के सिर से उठा मां का साया
विज्ञापन

महराजगंज। कोतवाली क्षेत्र के मुंडेरा कला गांव में दहेज की मांग पूरी न होने पर नवविवाहिता की मौत का मामला सामने आया है। मृतका के पिता ने पति, सास और ससुर पर दहेज के लिए बेटी को प्रताड़ित करने और उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी पति दुर्गेश सिंह, सास पूनम सिंह और ससुर हरिकेश बहादुर सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतका का डेढ़ माह का मासूम बच्चा भी है।
सिद्धार्थनगर जिले के मोहाना थाना क्षेत्र के भरसी गांव निवासी कृष्ण बहादुर सिंह ने बताया कि उनकी 26 वर्षीय बेटी अंकिता की शादी आठ मई 2025 को मुंडेरा कला निवासी दुर्गेश प्रताप सिंह उर्फ अंशु पुत्र हरिकेश बहादुर सिंह से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति दुर्गेश, ससुर हरिकेश बहादुर और सास पूनम सिंह दहेज में कार की मांग को लेकर अंकिता को प्रताड़ित करते थे।
विज्ञापन

पिता के मुताबिक शुक्रवार की शाम करीब 6:30 से 7:30 बजे के बीच अंकिता ने अपनी मां सुमन सिंह को फोन किया था। उसने बताया था कि पति, सास और ससुर उसे काफी परेशान कर रहे हैं और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। परिजनों ने उसे समझाकर शांत कराया। इसके बाद रात करीब 11 बजे पुलिस के माध्यम से परिजनों को अंकिता की मौत की सूचना मिली।
सूचना मिलते ही मायके के लोग जिला अस्पताल पहुंचे। वहां अंकिता का शव रखा था। पिता ने ससुरालियों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सदर कोतवाल धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर तीनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में एंटीमार्टम हैंगिंग पाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें