फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: युवक को घर से बुलाकर साथ ले जाकर बेरहमी से पीटा, तीन पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यायालय के आदेश पर चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

मिठौरा। सिंदुरिया थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति को घर से ले जाने और फिर कथित रूप से जान से मारने की नीयत से बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। मामले में बुधवार को कोर्ट के आदेश पर सिंदुरिया थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई।
पुलिस को दिए तहरीर में घुघली थाना क्षेत्र के पकड़ी सिसवां निवासी प्रियंका गौतम ने बताया कि 14 मई 2026 को मिठौरा गांव से उसके गांव में बरात आई थी। आरोप है कि बरात में मथनिया निवासी संदीप, मिठौरा निवासी मुकेश व चंदन तथा खरचौली निवासी एक अन्य संदीप भी आए थे। आरोप के मुताबिक अगले दिन 15 मई की सुबह करीब आठ बजे चारों लोग प्रियंका के घर पहुंचे और उसके पति सत्येन्द्र कुमार गौतम को अपने साथ बुलाकर ले गए।
विज्ञापन

पीड़िता के मुताबिक बाद में आरोपियों ने सत्येन्द्र को शराब पिलाई और पुरानी रंजिश को लेकर उसके साथ गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे व अन्य घातक हथियारों से मारपीट की। हमले में सत्येन्द्र के सिर, चेहरे और शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। शाम को फोन के जरिए परिजनों को उसके घायल होने की जानकारी मिली। पहले उसे स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर देखते हुए जिला संयुक्त चिकित्सालय महराजगंज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

वहां से भी चिकित्सकों ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर भेज दिया। पीड़िता का आरोप है कि घटना के तीसरे दिन वह सिंदुरिया थाने पहुंची लेकिन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। इसके बाद उसने 20 मई को पुलिस अधीक्षक को भी प्रार्थना पत्र दिया। रजिस्टर्ड डाक से शिकायत भेजे जाने के बावजूद कार्रवाई न होने पर महिला ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया।
इस बाबत थाना प्रभारी विशाल शुक्ला ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें