फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पत्नी को विदा कराने ससुराल आया युवक, फंदे से लटकता मिला शव

Mon, 11 Dec 2023 04:05 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।

सार

थानाध्यक्ष चौक प्रशांत पाठक ने बताया कि युवक के फंदे से लटकने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। मामले में जांच-पड़ताल की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन (इनसेट में मृतक अजय)। - फोटो : अमर उजाला7
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महराजगंज जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां चौक थाना क्षेत्र के ग्राम जगपुर उर्फ सलामतगढ़ में सोमवार को ससुराल आए एक युवक का शव छत पर चढ़ने के लिए बनाई गई बांस की सीढ़ी से लटकता हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुट गई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, कोल्हुई थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरा परसौनी निवासी सुरेंद्र (40) की शादी 13 वर्ष पूर्व जगपुर उर्फ सलामतगढ़ निवासी सत्यदेव की बेटी गायत्री से हुई थी। दोनों से अंकिता (11) व आशीष (9) दो बच्चे भी हैं। ससुराल वालों का कहना है कि सत्यदेव का स्वास्थ्य खराब होने पर उन्हें देखने के लिए एक माह पूर्व उनकी बेटी गायत्री अपने मायके आई थी जिसे बुलाने के लिए रविवार को सुरेंद्र अपने ससुराल आया था।

सोमवार की सुबह ससुराल में छत से लगे बांस की सीढ़ी से सुरेंद्र का शव संदिग्ध परिस्थितियों में लटकता हुआ देख सास ने शोर मचाया। थोड़ी ही देर में मौके पर काफी भीड़ जुट गई। सास की सूचना पर मौके पर पहुंची चौक पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


इस संबंध में थानाध्यक्ष चौक प्रशांत पाठक ने बताया कि युवक के फंदे से लटकने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। मामले में जांच-पड़ताल की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें