फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: ब्लैक बोर्ड से छूटेगा पीछा लगेंगे ग्रीन व व्हाइट बोर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। परिषदीय स्कूल के लगभग 2 लाख विद्यार्थियों का पीछा अब ब्लैक बोर्ड से छूटने वाला है। शासन ने इसके स्थान पर ग्रीन या व्हाइट बोर्ड लगवाने के निर्देश दिए हैं। इसकी धनराशि कंपोजिट ग्रांट से खर्च होगी।
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों को ब्लैक बोर्ड पर लिखे शब्दों को समझने में परेशानी का सामना करना नहीं पड़ेगा। परिषदीय स्कूलों में ब्लैक बोर्ड या तो खराब स्थिति में होते हैं या फिर टूटे हुए हैं।
इससे ब्लैक बोर्ड पर लिखे शब्दों को समझने में परेशानी विद्यार्थियों को हो रही थी। उनकी आंखों पर अधिक जोर देने से प्रभाव पड़ रहा था। लेकिन ग्रीन व व्हाइट बोर्ड से विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा। यह खरीद कंपोजिट ग्रांट से की जानी है। शासन की तरफ से जिले को वर्ष 2025-26 के लिए कंपोजिट ग्रांट की पहली किस्त जारी कर चुकी है जिससे खरीद करनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें