फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: घर बैठे ले सकेंगे रोडवेज बस का टिकट, मनचाही सीट भी मिलेगी

Fri, 08 Aug 2025 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। परिवहन निगम ने यूपी राही एप को 15 अगस्त से पहले ही प्रभावी कर दिया है। राही एप के जरिए यात्री घर से ही टिकट खरीद सकते हैं। नई सेवा के तहत सीट चयन की सुविधा भी उपलब्ध है। सबसे बड़ी सहूलियत यह है कि बुक किए गए रूट की रोडवेज के प्रस्थान समय से 30 मिनट पहले अलर्ट का संदेश मोबाइल पर भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन

यूपी राही एप के जरिए परिवहन निगम की बसों में कैशलेस यात्रा का इंतजाम किया गया है। यात्रियों को अकसर मनचाही सीट नहीं मिलने से मायूस होना पड़ता था। अब एप के माध्यम से मनचाही सीट पाना आसान हो गया है। टिकट बुकिंग के साथ इसमें फीडबैक व लोकेशन ट्रेकिंग की सुविधा भी दी गई है। एप को प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। इस संबध में एआरएम सर्वजीत वर्मा ने बताया कि लंबी दूरी की यात्रा के लिए किसी भी डिपो की बस यात्रा का टिकट राही एप से पंजीकरण के बाद डाउनलोड किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें