कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन करते आप पदाधिकारी।
- फोटो : MAHARAJGANJ
आप ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन
महराजगंज। आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की गलत नीतियों का विरोध करने वाले मीडिया समूहों पर छापा डालकर डराने के विरोध में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया तथा राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा।
आप के जिलाध्यक्ष पशुपति नाथ गुप्ता ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार लोकतांत्रिक व्यवस्था का गला घोंटने का कार्य कर रही है। कोरोना काल में सरकार की कुव्यवस्था पर सवाल उठाने वाले मीडिया समूूहों पर छापा डाल कर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला करने का प्रयास किया गया है। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन के माध्यम से आप कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार से लोकतांत्रिक व्यवस्था से खिलवाड़ न करने तथा मीडिया की आवाज को दबाने की मांग की है। इस दौरान सचिव केएम अग्रवाल, रामप्रवेश, अवधेश सिंह, आदित्य, राधेश्याम यादव, जाहिद अली, मानव सिंह, रमेश सिंह, बजरंगी, सुरेंद्र, जीतेंद्र कुमार, मोहन जायसवाल, सुनील आदि मौजूद रहे।