फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: तेंदुए के हमले में डब्यूटीआई के परियोजना प्रमुख घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सिसही में शिकारियों के जंजीर में फंसे तेदुएं का रेस्क्यू करने टीम के साथ पहुंचे थे परियोजना प्रमुख
विज्ञापन

निचलौल। कुशीनगर जिले के खड्डा वन रेंज क्षेत्र अंतर्गत सिसही गांव के सिवान में तेदुएं का रेस्क्यू करने पहुंचे डब्यूटीआई के परियोजना प्रमुख को तेंदुए ने हमला कर लहूलुहान कर दिया। वन कर्मियों और लोगों की मदद से घायल परियोजना प्रमुख को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

वाइल्ड लाइफ ट्रस्ट ऑफ इंडिया (डब्ल्यूटीआई) के सदस्य रविन्द्र त्रिपाठी ने बताया कि कुशीनगर जिले के खड्डा वन रेंज अंतर्गत गांव सिसही स्थित गन्ने की खेत में शिकारियों के जंजीर में एक तेंदुआ फंस गया था। जिसकी सूचना मिलने कर निचलौल वन कर्मियों के साथ परियोजना प्रमुख अरशद हुसैन (48) भी टीम लेकर पहुंचे थे। जंजीर में फंसे तेदुएं को जाल लगाकर सुरक्षित रेस्क्यू भी कर लिया गया था। इसी बीच अचानक लोगों की भीड़ बेकाबू हो गई। इस दौरान रेस्क्यू तेंदुए ने जाल से निकलकर परियोजना प्रमुख पर हमला कर दिया। तेंदुआ परियोजना प्रमुख को घायल करने के बाद मौके से जंगल की ओर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें