फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलत व्यवहार का आरोप लगाया  

Thu, 16 Jun 2016 12:38 AM IST
महराजगंज/ ब्यूरो
विज्ञापन
farmers day - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिला मुख्यालय बुद्धा हाल में डीएम की मौजूदगी में किसान दिवस पर गोष्ठी का आयोजन किया गया।  डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि किसानों को किसी प्रकार की कोई समस्या हो तो वे कार्यालय में किसी कार्य दिवस पर मिलकर अवगत करा सकते हैं।
विज्ञापन


गोष्ठी में ऋषिकेश पटेल ने डीएम को किसानों के दर्द को अवगत कराते हुए कहा कि बैंक के अधिकारी और कर्मचारी किसानों के साथ सौतेला व्यवहार करते हैं। किसानों की समस्याओं को सुनने से इंकार भी करते हैं।

इसके अलावा किसान क्रेडिट कार्ड पर लिए गए धन पर  ब्याज जोड़ कर वसूली का कार्य कर रहे हैं। इसे तत्काल रोकने की जरूरत है। कृषि अधिकारी प्यारे लाल ने कहा कि जिले के किसानों को खाद, बीज या अन्य कोई भी सामान न मिलने पर तत्काल अवगत कराएं। जिससे उस क्षेत्र के किसानों को तत्काल उस नजदकी केंद्र पर दिलवाया जा सके।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें