फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 हजार वोल्ट करंट से युवक झुलसा 

Thu, 16 Jun 2016 12:30 AM IST
mahrajganj
विज्ञापन
man shocked from 11 thousend volt line - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 11हजार वोल्ट के तार की चपेट में आने से एक युवक झुलस गया। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के मुहम्मदपुर निवासी राजेंदर टेंट की दुकान पर काम करता है। बुधवार की शाम श्यामदेउरवा पेट्रोल पंप के बगल मोहम्मदपुर रोड पर टेंट खोल कर पाईप निकाल रहा था तभी ऊपर से  गुजर रहे  ग्यारह हजार वोल्ट के तार से पाईप सट गया। इससे वह बुरी तरह झुलस गया। परिवार के लोग उसे आनन-फानन मे मेडिकल कालेज गोरखपुर ले गए। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर निवासी राजेंदर श्यामदेऊरवा टेंट की दुकान पर काम करता है। बुधवार को दिन में श्यामदेउरवा पेट्रोल पंप के बगल मोहम्मदपुर रोड पर अलख्वाजा सेंटर पर टेंट लगाया था ।इस सेन्टर से लोगों को इंटरव्यू ले कर विदेश भेजा जाता है । बुधवार को विदेश जाने वाले कारीगर  इंटरव्यू देने  आये थे।

शाम को इंटरव्यू खत्म होने के बाद राजेंदर टेंट खोल रहा था की अचानक टेंट का पाईप उपर से गुजर रहे ग्यारह हजार बोल्ट के तार से सट गया ।पाईप सटते ही राजेंदर के शर्ट मे  आग पकड़ लिया  और  उसका शरीर जलने लगा राजेंदर बुरी तरह से झुलस गया ।परिवार वालों ने आनन फानन मे  उसे लेकर मेडिकल कालेज गोरखपुर गये । जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है । 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें