फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मिल में हादसे के बाद सावधानी पूर्वक कार्य निपटा रहे कर्मी

Tue, 04 Feb 2025 08:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। क्षेत्र के जेएचवी शुगर मिल कर्मी मंगलवार से सतर्कता बरतते हुए कार्य कर रहे हैं। सोमवार को कर्मियों की लापरवाही के चलते शुगर मिल में एक टिपलर की चपेट में आकर एक किसान घायल हो गया था। इससे भड़के किसानों ने कुछ मिल कर्मियों की पिटाई कर दी थी।
विज्ञापन


मंगलवार को शुगर मिल में गन्ना लेकर पहुंचे किसान राधेश्याम, नरसिंह, लवकुश, विनोद आदि ने बताया कि शुगर मिल कर्मियों की ओर से गन्ना तौल कराने से लेकर मिल के डोंगे में गन्ना गिराने तक लापरवाही पूर्वक कार्य किया जा रहा था। इसके चलते गन्ना किसानों को काफी दुश्वारियां झेलने के साथ ही हादसे का डर बना रहता था।
कर्मियों की लापरवाही के चलते सोमवार को डोंगे में गन्ना गिराते समय किसान महबूब निवासी झुलनीपुर शुगर मिल के टिपलर की चपेट में आकर घायल हो गए थे। उसके बाद किसानों और मिल कर्मियों में मारपीट हो गई थी। इसके चलते मिल करीब तीन घंटे तक बंद रहा, लेकिन अब शुगर मिल कर्मियों की ओर से काफी सावधानी पूर्वक कार्य किया जा रहा है। इससे किसानों को काफी राहत मिल रही है। कोतवाली ठूठीबारी योगेंद्र कुमार के अनुसार, शुगर मिल में शांति व्यवस्था पूर्वक गन्ना पेराई का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें