फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली में काम करने गए व्यक्ति की संदिग्ध मौत, हत्या का आरोप

विज्ञापन
मृतक रमेश यादव के रोते बिलखते परिजन - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
बरेली में काम करने गए व्यक्ति की संदिग्ध मौत, हत्या का आरोप
विज्ञापन

- परिजनों की मांग पर शव को पोस्टमार्टम के लिए पुलिस ने भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
पनियरा। थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बैदा के रहने वाले एक व्यक्ति की बरेली में काम करने के दौरान संदिग्ध हालत में मौत हो गई। परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। बरेली से ठेकेदार द्वारा मौत की सूचना घर पर दी गई। गुस्साए परिजनों ने शव लेकर आए दो लोगों को पुलिस के हवाले कर दिया। परिजनों की मांग पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

ग्राम सभा बैदा निवासी रमेश यादव बरेली (40) बरेली शहर में रेलवे विभाग में ठेकेदारी व्यवस्था में काम कर रहे थे। बुधवार को काम करने के दौरान संदिग्ध हालत में उसकी मौत हो गई। वहां काम कराने वाले ठेकेदार ने मौत की सूचना दी तो परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल हो गया। ठेकेदार के मुताबिक रमेश को दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। गुरुवार को मृतक का शव लेकर घर पहुंचे दो युवकों व एंबुलेंस को परिजनों ने घेर लिया। साथ ही पुलिस के हवाले करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की। जिस पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि रमेश के हाथ में जले का निशान देख कर हत्या की आशंका लग रही है। मृतक रमेश की शादी लगभग 12 वर्ष पहले घुघली थाना क्षेत्र के ग्राम सभा लक्ष्मीपुर सिवाला भिटौली में रीना यादव से हुई थी। उसके दो छोटे बच्चे अंकित 10 व छोटू 5 है। रमेश अपने माता-पिता का एकलौता बेटा था। इस संबंध में थानाध्यक्ष पनियरा अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। परिजनों की मांग पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें