फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी काम में घोटाला: महराजगंज में 90 फीसदी ले लिया भुगतान, फिर भी शुरू नहीं किया काम

Mon, 01 Aug 2022 10:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।

सार

कार्यदायी संस्था यूपी प्रोजेक्टस कारपोरेशन लिमिटेड यूनिट गोरखपुर के प्रोजेक्ट्स मैनेजर मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि पुरातत्व स्थल बनर्सिहा कला देवदह में जिस स्थान पर निर्माण कार्य होना है, वहां तक सामान जाने का मार्ग नहीं है।
विज्ञापन
तीन सप्ताह बाद भी गौतम बुद्ध की ननिहाल देवदह मे निर्माण कार्य शुरू नही।संवाद - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नौतनवां तहसील के बनर्सिहा कला स्थित गौतम बुद्ध की ननिहाल देवदह में पर्यटकों के लिए बनने वाले अतिथि गृह व सभागार का निर्माण 90 फीसदी यानी स्वीकृत 282 लाख में से 255 लाख रुपये के भुगतान के बाद भी शुरू नहीं हो सका है। अतिथि गृह व सभागार का शिलान्यास आषाढ़ी पूर्णिमा के अवसर पर 13 जुलाई 2022 को ही केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने किया था।

विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने मनरेगा के तहत जल्द से जल्द सुंदरीकरण कराते हुए पर्यटकों के सगरा तक आने जाने के लिए संपर्क मार्ग 10 दिन के भीतर बनवाने का निर्देश दिया था, लेकिन यह भी कार्य शुरू नहीं किया जा सका है।


कार्यदायी संस्था यूपी प्रोजेक्टस कारपोरेशन लिमिटेड यूनिट गोरखपुर के प्रोजेक्ट्स मैनेजर मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि पुरातत्व स्थल बनर्सिहा कला देवदह में जिस स्थान पर निर्माण कार्य होना है, वहां तक सामान जाने का मार्ग नहीं है। सुगम मार्ग की व्यवस्था की जा रही है। कार्य 14 जुलाई 2023 तक पूर्ण करने का लक्ष्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें