फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: एक ट्रिलियन अर्थव्यवस्था के लिए करें कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जनपद के प्रभारी मंत्री/राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) आयुष, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन डॉ. दयाशंकर मिश्रा ‘’दयालु’’ ने कलक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान प्रभारी मंत्री ने विभिन्न योजनाओं के प्रगति की जानकारी ली गई।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रदेश को एक ट्रिलियन अर्थव्यवस्था बनाने के लिए सभी लोग मिलकर कार्य करें। प्रत्येक अधिकारी नवाचार पर ध्यान दें और कुछ बेहतर करने का प्रयास करें। पीएम सूर्यघर योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि यह योजना पर्यावरण और निर्बाध विद्युत आपूर्ति दोनों के दृष्टिकोण से बेहद अहम है। उन्होंने प्रत्येक गांव और मजरे तक विद्युत आपूर्ति को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
विद्युत बिल राहत योजना का व्यापक प्रचार–प्रसार का निर्देश दिया ताकि आमजन योजना का लाभ उठा सकें। कहा कि पहली बार सरकार द्वारा मूल बिजली बिल में भी छूट दिया जा रहा है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की समीक्षा करते हुए उन्होंने स्वयं सहायता समूहों के लिए वृहद प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने और संबंधित अधिकारियों द्वारा उसमें प्रतिभाग करने का निर्देश दिया।
राज्यमंत्री ने कहा कि सभी अधिकारी अपने विभागों में नवाचारों को प्रोत्साहित करें। जनपद के परिश्रमी और नए विचारों वाले उद्यमियों को आगे बढ़ाएं। पर्यटन, कृषि, एमएसएमई जैसे विभागों में रोजगार की संभावना है और इनपर विशेष ध्यान दें।
उन्होंने समस्त अधिकारियों को कहा कि प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनाने में जनपद की उल्लेखनीय भूमिका को सुनिश्चित करें। उन्होंने इसके लिए सभी विभागों को कार्ययोजना बनाने का निर्देश दिया।
इस दौरान जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पाण्डेय, डीएफओ निरंजन सुर्वे, सीएमओ डॉ. श्रीकांत शुक्ला, एडीएम डॉ. प्रशांत कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें