फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में 12 स्वर्ण समेत 26 पदक जीते

विज्ञापन
मेडल के साथ ताइक्वांडो खिलाड़ी।स्रोत आयोजक
विज्ञापन
महराजगंज। लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्पोर्ट्स स्टेडियम में 30 जुलाई से दो अगस्त तक आयोजित राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जनपद के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते कुल 26 पदक जीतकर जिले का गौरव बढ़ाया। प्रतियोगिता में जनपद के 55 खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु एवं भार वर्गों में हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन के अध्यक्ष शरदेंदु कुमार पांडेय व सचिव अभिषेक कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि श्रीजा थापा, रूही गुप्ता, अधीश साहनी, अंशिका श्रीवास्तव, दिव्यांश गुप्ता, अन्मेश प्रताप सिंह, अनिकेश चौरसिया, श्रीजय पटेल, अधिश्री शुक्ल, अरना गुप्ता, अरूज वत्स और नीलू पाण्डेय ने गोल्ड मेडल और रिशु प्रजापति, गौरी पटेल, स्वास्तिका शर्मा, आभ्र गुप्ता, आराध्या पटेल, जुबेर अहमद तथा सत्यम मिश्रा ने सात रजत पदक जीता। वहीं इस प्रतियोगिता में वीर पाण्डेय, अंकित चौहान, प्रिंस वर्मा, अरशद अली, राजनंदिनी वर्मा, अंशिका पटेल तथा नीतू यादव ने कांस्य पदक जीता। वहीं इस प्रतियोगिता में जिले के राहुल राय, उत्सव शर्मा और आकाश चौधरी ने निर्णायक मंडल में नेशनल रेफरी की भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें