महराजगंज। मिशन शक्ति के तहत बुधवार को विभिन्न जगहों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कोतवाली पुलिस की मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो टीम ने दुर्गा मंदिर परिसर में बालक-बालिकाओं को नए आपराधिक कानूनों, महिला सुरक्षा और साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया।
वहीं, भिटौली पुलिस ने लक्ष्मीपुर देउरवा में चौपाल लगाकर महिलाओं को उनके अधिकारों और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। इंटरमीडिएट कॉलेज की छात्राओं ने श्यामदेउरवां थाने का भ्रमण कर पुलिस की कार्यप्रणाली को समझा।