फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने सुनीं शिकायतें

Thu, 06 Dec 2018 12:30 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने सुनीं शिकायतें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। महिला उत्पीड़न, घरेलू हिंसा की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के मकसद से बुधवार को उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अंजू चौधरी ने पीडब्ल्यूडी डाक बंगले में महिलाओं की शिकायतों की सुनवाई कर समीक्षा बैठक की। इसमें उन्होंने महिलाओं के उत्पीड़न से जुड़े मामलों को सुना और संबंधित थानाध्यक्षों को आवश्यक दिशानिर्देश दिए। 
विज्ञापन


उन्होंने बांसपार बैजौली की शायरा बानो, उषा देवी, अख्तरून निशा, किरन, रजनी आदि की समस्याएं सुनीं। संबंधित थानाध्यक्षों को मोबाइल फोन के माध्यम से समस्याओं के निस्तारण के लिए निर्देश दिए। उन्होंने सदर सीओ और महिला एसओ को निर्देश दिए कि महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण टीम गठित कर कराएं। भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मधु पांडेय ने आयोग की उपाध्यक्ष को शाल भेंटकर स्वागत किया। इसके बाद उपाध्यक्ष अंजू चौधरी ने जिला कारागार में बंद महिलाओं की समस्याओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने महिला बैरक में जाकर वहां की महिलाओं से खाना, नाश्ता आदि के बारे में जानकारी ली। जन सुनवाई के दौरान सदर सीओ देवेंद्र कुमार, महिला एसओ शीला यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी वीके सिंह, बाल संरक्षण अधिकारी जकी अहमद, सरोज सिंह, अमिता पांडेय, अल्का पांडेय, कृति जायसवाल, सुनीता कश्यप, सत्या पांडेय आदि मौजूद रहीं।   
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें