फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रवृत्ति में गड़बड़ी की जांच को टीम गठित

Thu, 06 Dec 2018 12:27 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
छात्रवृत्ति में गड़बड़ी की जांच को टीम गठित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। डीएम अमरनाथ उपाध्याय ने कार्यालय में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। इस दौरान डीएम ने छात्रवृत्ति में अनियमितता व डूडा केे कार्यों की गुणवत्ता की जांच के लिए अलग अलग टीम गठित की, वहीं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की कार्य प्रणाली पर नाराजगी जताते हुए सीएमओ को लापरवाह चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन


डीएम ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं का क्रियान्वयन शासन की मंशा के अनुरूप सही तरीके से नहीं हो पा रहा है। न तो सही तरीके से काम किए जा रहे हैं और न ही ठीक ढंग से प्रगति रिपोर्ट दी जा रही है।  मंशा के अनुरूप काम नहीं हो पा रही है। न तो सही तरीके से काम किया जा रहा है और न ही सही ढंग से रिपोर्ट दी जा रही है। उन्होंने इसके प्रति सीएमओ से नाराजगी जताई और लापरवाह चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। डीएम ने छात्रवृत्ति योजना में विद्यालयों में हुई अनियमितता की जांच के लिए अपर एसडीएम राजेश कुमार जायसवाल व पीपी अजोर की अध्यक्षता में टीम गठित की। समाज कल्याण अधिकारी से कहा कि गांवों में बैठक कर पेंशन के लाभार्थियों का चयन व सत्यापन कराएं। सौभाग्य योजना का लक्ष्य पूरा न होने पर विद्युत निगम के अधिकारियों को कड़ी चेतावनी दी।डीएम ने डूडा की तरफ से कराए जा रहे कार्यों में अनियमितता की मिल रही शिकायतों की जांच के लिए सीडीओ को आरईएस के एक्सईएन, पीडब्लूडी निर्माणखंड के एक्सईएन व अपर एसडीएम के नेतृत्व में टीम गठित करने के लिए कहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें