फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव
विज्ञापन

मुजुरी (महराजगंज)। पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा रजौड़ा पंजूम में मंगलवार की रात विवाहिता ने फंदे से लटककर जान दे दी। बुधवार की सुबह मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के मुताबिक रजौड़ा पंजूम गांव की रहने वाली नीतू देवी (45) मंगलवार की शाम खाना बनाकर बच्चों के साथ खाकर सो गई थी। नीतू ने रात में छत के कुंडे से फंदा लगा ली। बुधवार भोर में जब उसकी दो वर्ष की बेटी लाडो दूध पीने के लिए रोने लगी तो परिजन आकर देखे तो वह फंदे से लटक रही थी। सूचना पर मौके पर पुलिस टीम पहुंची तथा शव को फंदे से उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि मृत महिला का पति रामेश्वर चार साल से बहरीन में मजदूरी करने के लिए गया हुआ है। उसकी चार बटियां हैं जिसमें सुनिधि (22), जिज्ञासा (20), जागृति (13) ,लाडो (2 ) हैं। बड़ी बेटी सुनिधि की शादी कहीं तय हो गई है। चार महीने बाद शादी करना था। बताया कि वह पारिवारिक समस्या से परेशान रहती थी। सीओ सदर अजय सिंह चौहान ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की जानकारी हो सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें