महराजगंज। सड़कों पर वाहन चलाने का सही तरीका हो तो आए दिन हो रही दुर्घटनाओं को कम किया जा सकता है। विभाग की ओर से लगातार प्रयास के बाद महिलाओं में जागरुकता आई है। अब हर साल इस लाइसेंस बनवाने वाली महिलाओं की संख्या बढ़ रही है। वर्ष 2022 में 527 महिलाओं ने ड्राइविंग लाइसेंस बनवाया वहीं वर्ष 2025 में इसकी संख्या बढ़कर 724 हो गई।
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, वर्ष 2022 में 38875 पुरुष लाइसेंस बने थे। इस वर्ष 527 महिलाओं ने लाइसेंस बनवाया था। वहीं वर्ष 2023 में कुल 31789 पुरुष लाइसेंस बने वहीं 443 महिलाओं ने लाइसेंस बनवाया। वहीं वर्ष 2024 में 33326 पुरुष लाइसेंस बने वहीं 552 महिलाओं ने लाइसेंस बनवाया। वहीं वर्ष 2025 में 54655 लोगों ने लाइसेंस बनवाया इस वर्ष सबसे अधिक 724 महिलाओं ने लाइसेंस बनवाया है। इससे यह अनुमान लगाया जा सकता है कि विभाग की ओर से चलाए जा रहे जागरुकता कार्यक्रमों का असर दिखाई देने लगा है। आरआई आरडी प्रसाद ने बताया कि महिलाओं को समय समय पर कैंप लगाकर जागरूक किया जाता है। इसका असर यही है कि हर साल महिलाए लाइसेंस बनवाने के लिए आ रही है। हर साल इनकी संख्या बढ़ती जा रही है।