फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: जमीन के बंटवारे के विवाद में महिलाओं में मारपीट, एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
परतावल। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के ग्राम पुरैना में जमीन के बंटवारे के विवाद में महिलाओं में मारपीट हो गई। मामले में पुलिस ने एक पक्ष की चार महिलाओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई तहरीर में ममता देवी ने आरोप लगाया है कि चार जुलाई को दोपहर करीब एक बजे जमीन बंटवारे को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि इसी दौरान शिवकुमारी, करिश्मा, सरिता और रेखा ने एकजुट होकर उसके साथ मारपीट की, जिससे उसे चोटें आईं हैं। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर उसे बचाया। जाते समय सभी आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गईं। एसओ सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर चारों आरोपी महिलाओं के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें