फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: जलनिकासी की समस्या से आक्रोशित महिलाओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
भिटौली। विकास खंड सिसवा के गोपाला गांव में सड़क पर बह रहे नाली के गंदे पानी से परेशान महिलाओं का आक्रोश रविवार को फूट पड़ा। महिलाओं ने गांव के मुख्य मार्ग के किनारे प्रदर्शन कर जमकर नारे लगाए।
विज्ञापन

इस दौरान दुर्गावती देवी ने बताया कि सड़क पर फैले गंदे पानी के कारण कई लोग गिरकर घायल हो चुके हैं। वह स्वयं भी फिसलकर गिर चुकी हैं। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि तमाम शिकायतों के बावजूद समस्या का समाधान नहीं कराया गया। यह स्थिति तब है जबकि सड़क पर बह रहे गंदे नाली के पानी से बचकर जा रहे एक व्यक्ति की पिछले वर्ष सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी।
वहीं आकाश जायसवाल ने कहा कि आईजीआरएस सहित कई माध्यमों से शिकायत करने के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है। महिलाओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आगे उग्र आंदोलन होगा। महिलाओं ने बताया कि इससे पहले इसी संबंध में खंड विकास अधिकारी अर्जुन चौधरी ने कहा था कि शीघ्र ही समस्या का समाधान कर दिया जाएगा, मगर कोई समाधान नहीं निकला गया। इस मौके पर चांदमती, आरती, विंद्रावती, गुजरी, मैना, शनिचरा और जिउती देवी समेत दर्जनों महिलाओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें