फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 41 पीएचसी पर लगा मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला, 1639 मरीजों का हुआ उपचार

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिले के 41 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें कुल 1639 मरीजों ने पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण कराया और चिकित्सकों की सलाह पर निशुल्क दवाएं प्राप्त की।
विज्ञापन

मेले में महिलाओं की संख्या सबसे अधिक रही। कुल मरीजों में 767 महिलाएं, 690 पुरुष और 182 बच्चे शामिल रहे। मरीजों को मौसमी बीमारियों के साथ ही सामान्य रोगों की जांच और उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई गई।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुरेंद्र कुमार चौधरी ने चौक स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया और चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने मेले में आने वाले मरीजों का बेहतर तरीके से परीक्षण करने और उन्हें समय से दवाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया।
विज्ञापन

निचलौल क्षेत्र के गड़ौरा, बजही और जहदा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी मेले का आयोजन हुआ। यहां कुल 85 मरीजों ने पंजीकरण कराकर उपचार कराया। इनमें गड़ौरा पीएचसी पर 24, बजही में 30 और जहदा में 31 मरीज पहुंचे। बजही में 20 मरीज बुखार, खांसी और पेट संबंधी समस्याओं से पीड़ित मिले, जबकि 10 मरीजों में चर्म रोग, मधुमेह और उच्च रक्तचाप की शिकायत मिली। गड़ौरा में अधिकांश मरीज शुगर, बीपी, चर्म रोग और वायरल बुखार से संबंधित समस्याओं के उपचार के लिए पहुंचे। वहीं जहदा में पेट दर्द, चर्म रोग सहित सामान्य बीमारियों से पीड़ित मरीजों का परीक्षण किया गया।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जरूरत के अनुसार मरीजों की रक्त जांच भी की। जांच में किसी भी मरीज में मलेरिया या डेंगू की पुष्टि नहीं हुई। सीएचसी निचलौल के अधीक्षक डॉ. उमेश चंद ने बताया कि ग्रामीणों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जांच और उपचार उपलब्ध कराने के लिए नियमित रूप से मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।
नोडल अधिकारी डॉ. केपी सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को उनके नजदीक ही स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसके तहत मरीजों की जांच, उपचार और आवश्यक दवाओं की सुविधा निशुल्क दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें