फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला का शव बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। नगर के महेंद्र नगर वार्ड से मंगलवार की शाम एक 34 वर्षीय महिला का शव उसके ही घर से संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ। शव की स्थिति को देख आशंका व्यक्त की गई कि करीब दो से तीन दिनों पूर्व ही महिला की मौत हुई होगी। दुर्गंध से घटना की जानकारी होने पर आसपास के लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी ने शव को कब्जे में लिया। जानकारी के मुताबिक, कामना थापा (34) ने अभी एक माह पूर्व ही नगर के महेंद्र नगर वार्ड में किराए पर रहने के लिए कमरा लिया था। पति रोजगार के सिलसिले से चेन्नई में रहते हैं। जबकि बेटी अंशिका की शादी होने के बाद से ही वह नेपाल में रहती है। वार्ड वासियों के मुताबिक, महिला किराए के घर में अकेली रहती थी।
विज्ञापन

काफी दिनों से वह बीमारी से भी ग्रसित चल रही थी। इसी बीच मंगलवार की शाम घर से अचानक बदबू आने पर लोगों ने अंदर देखा तो फर्श पर महिला का शव पड़ा हुआ था। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना नौतनवा पुलिस को दी। चौकी प्रभारी छोटेलाल ने बताया कि महिला के शव को अपने कब्जे में लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें