चौक बाजार। नगर पंचायत चौक के वार्ड नंबर 12 स्वामी विवेकानंद नगर में शनिवार को शाम करीब पांच बजे कमरे में बिस्तर पर संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला का शव मिला। मौके पर पहुंचे सीओ निचलौल व तहसीलदार सदर जांच की।
जानकारी के अनुसार, मृतका की सास जलीमुन निशा अपने मायके कुइयां उर्फ महेशपुर से शनिवार को शाम जब घर पहुंची तो बहु रोजीना के कमरे की तरफ गई। उसका दरवाजा बंद था। उन्होंने दरवाजा खोला तो रोजीना अपने बिस्तर पर मृत पड़ी हुई थी। शोर किया तो आसपास के लोग मौके पर जुट गए। मौत के समय दूसरी पत्नी घर पर मौजूद थी।
क्षेत्राधिकारी अनुज कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट आने के मौत के कारणों का पता चल सकेगा।