फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: धान के खेत में मिला महिला का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। थाना क्षेत्र के भैसहिया टोला पंडितपुर के सीवान में रविवार शाम धान के खेत में अज्ञात महिला का शव मिला है। खेत में महिला के पड़े होने की सूचना पर आसपास के बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

फरेंदा थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने बताया कि रविवार शाम करीब चार बजे कुछ लोग खेत के आसपास बकरी चरा रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर धान के खेत में अचेत अवस्था में पड़ी महिला पर पड़ी। उन्होंने शोर मचाकर आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला की पहचान कराने के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की गई, लेकिन देर शाम तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी थी।
थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला की पहचान के लिए सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों की मदद ली जा रही है। पुलिस महिला की पहचान के साथ ही उसके खेत तक पहुंचने और मौत के कारणों की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें