फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: फंदे से लटका मिला महिला का शव, ससुराल वालों पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटहां बाजार। पनियरा थाना क्षेत्र की ग्राम सभा महदेवा में शनिवार दोपहर को महिला ने घर में छत की कुंडी से साड़ी का फंदा लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वहीं मायके वालों की तहरीर पर पुलिस ने ससुराल वालों पर प्राथमिकी दर्ज कर ली।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, थाना क्षेत्र के ग्राम महदेवा निवासी मुकेश गौड़ की शादी छह साल पहले कुशीनगर के विशुनपुरा निवासी अनुकृति उर्फ गोल्डी (25) वर्ष के साथ हुई थी। बताया जा रहा है पारिवारिक कलह से तंग आकर शनिवार दोपहर को अनुकृति ने घर के कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के समय पति रिश्तेदारी में गया था। पड़ोसियों ने घटना को देखा और इसकी सूचना पनियरा पुलिस को दी।
कुशीनगर जिला के अहिरौली थाना के ग्राम बिशनपुरा निवासिनी पुनिता ने पनियरा पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि 2020 में बेटी की शादी महाराजगंज जिला के पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम महदेवा निवासी मुकेश गौड़ के साथ हुई थी। शादी के बाद कुछ दिन तक सब कुछ ठीक रहा उसके बाद ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए मेरी बेटी को प्रताड़ित करने लगे। आरोपी छह माह पूर्व भी मारपीट कर दहेज के लिए मेरी बेटी को घर से भगा दिए थे। किसी तरह मेरी बेटी अपने ससुराल में रहने लगी।
विज्ञापन

शनिवार को दोपहर में मेरी बेटी का शव संदिग्ध अवस्था में कमरे में पाया गया। महिला ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष पनियरा राघवेंद्र सिंह ने बताया कि अनुकृति की मां पुनीता देवी की तहरीर पर पति मुकेश, सास पूनम, ससुर सुमेर व देवर मुन्ना के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें