फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: शॉर्ट सर्किट से कपड़े की दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान

विज्ञापन
कोल्हुई बाजार में शार्ट सर्किट से कपड़े की दुकान में लगी आग के बाद मौके पर जुटी भीड़।
विज्ञापन
कोल्हुई। स्थानीय उपनगर कोल्हुई बाजार में शनिवार को एक कपड़े की दुकान में शॉर्ट-सर्किट से अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। इसमें लाखों का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, कपड़े की दुकान में लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटों और धुएं को देखकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए और उसे बुझाने का प्रयास शुरू किया। आग से दुकान में रखा रेडीमेड कपड़ों सहित अन्य सामान जलकर पूरी तरह राख हो गए। इतना ही नहीं आग का असर बगल के आई केयर की दुकान में भी पहुंच गया।
दुकानदार मालिक गुलामनबी ने बताया कि आग से लगभग ढाई लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। ग्रामीणों की मदद से घंटों बाद आग पर काबू पाया जा सका। गनीमत रहा कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन

आग लगने के बाद कुछ देर के लिए कस्बे में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंचकर घटना की जांच में जुट गई है। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
विज्ञापन

इस संबंध में एसओ कोल्हुई अखिलेश सिंह ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से एक कपड़े की दुकान में आग लग गई थी, जिसे बुझा दिया गया है।श
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें