फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: घर में महिला का फंदे से लटकता मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
2019 में हुई थी शादी, जांच-पड़ताल में जुटी पुलिस
विज्ञापन


निचलौल। थाना क्षेत्र के सेमरहना गांव में बुधवार देर शाम को घर के अंदर एक महिला का शव फंदे से लटका हुआ मिला। इसकी सूचना लगते ही ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। कुछ देर बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। इसी बीच डायल 112 पुलिस भी पहुंची और घटना की सूचना थाने को दी। थाने की पुलिस शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सेमरहना निवासी नाथू वर्मा के बेटे सोनू वर्मा की शादी 2019 में पिपरा कल्याण निवासी चांदनी वर्मा के साथ हुई थी। नाथू वर्मा मजदूरी करते हैं। शादी के बाद दोनों के दो बच्चे भी हैं। बुधवार को चांदनी का घर के अंदर फंदे से लटकता शव मिला है। चांदनी की मौत के बाद दोनों बच्चे और परिवार में कोहराम मच गया है। थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार वर्मा के अनुसार, महिला ने किसी बात को लेकर आत्महत्या कर ली है। मामले की पूछताछ की जा रही है। घटना की सूचना मृत महिला चांदनी वर्मा के मायके के परिजनों को दे दी गई है। फिलहाल अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें