फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: स्कूली बस की टक्कर से महिला घायल, रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत खजुरिया में बुधवार की सुबह करीब नौ बजे स्कूली बस की टक्कर से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को गोरखपुर में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

घटना के संबंध में बताया गया कि पानमती देवी (55) सुबह अपने दरवाजे पर खड़ी थीं। उसी समय क्षेत्र के एक स्कूल की बस बच्चों को लेने गांव में जा रही थी। महिला बस की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन उन्हें महराजगंज ले गए, जहां से डाॅक्टरों ने गोरखपुर रेफर कर दिया। एसओ राघवेंद्र सिंह ने बताया कि घटना के बारे में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। मिलने पर यथोचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें