फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: महिला ने पंखे से लटक कर दी जान

Thu, 17 Sep 2026 02:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
- पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के मधुकरपुर महदेवा का मामला
विज्ञापन

फरेंदा। पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के मधुकरपुर महदेवा में मंगलवार की रात करीब आठ बजे महिला ने कमरे में लगे पंखे में फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के आत्महत्या के कारण जानने की कोशिश की लेकिन पता नही चल सका है। पुलिस महिला की शिनाख्त नहीं करा सकी है।
विज्ञापन

पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के मधुकरपुर महदेवा निवासी जियाउद्दीन पुत्र कोदई का मंगलवार को दिन में अज्ञात महिला के साथ विवाद हुआ था। उसके बाद जियाउद्दीन घर छोड़ कर कही चला गया। रात में करीब आठ बजे महिला घर में अकेली थी उसके बाद कमरे में लगे पंखे में दुपट्टा का फंदा कर बनाकर लटक गई जिससे उसकी मौत हो गई। अगल-बगल के लोगों ने घटना को देखकर शोर मचाया और सूचना पुलिस को सूचना दिया। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर जांच में जुट गई। पुलिस के अनुसार, जियाउद्दीन का महिला से प्रेम संबंध था। उसके बाद किसी बात को लेकर विवाद हो गया और कहीं चला गया। इससे नाराज होकर महिला ने जान दे दी। थानाध्यक्ष गौरव राय कन्नौजिया ने बताया कि युवक की तलाश की जा रही है। महिला के आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पोस्टमार्टम के बाद कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें