फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: शादी से पहले युवती लापता, युवक पर भगाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
परतावल। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र एक गांव में शादी से ठीक पहले एक 21 वर्षीय युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि युवती को एक युवक बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। मामले को लेकर पुलिस से शिकायत कर जांच व कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, युवती की शादी इसी माह 29 दिसंबर को तय थी। शादी की तैयारियों के बीच युवती अचानक घर से लापता हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि अंध्या निवासी मिथुन युवती को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। परिजन जब आरोपी के घर पहुंचे तो वहां कोई मौजूद नहीं था। पीड़ित पक्ष ने श्यामदेउरवा पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी मिथुन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें