फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पारिवारिक विवाद से परेशान महिला राप्ती नदी में कूदी, तीन युवकों ने बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
राप्ती नदी में डूब रही महिला को तीन युवकों ने कूदकर बचाया, पुलिस ने सीएचसी धानी में कराया उपचार
विज्ञापन

धानी बाजार। पारिवारिक विवाद से परेशान एक महिला ने रविवार को धानी बाजार स्थित राप्ती नदी के पुल से नदी में छलांग लगा दी। महिला को नदी में डूबता देख मौके पर मौजूद तीन युवकों ने नदी में कूदकर मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाल लिया। पुलिस ने महिला को सीएचसी धानी पहुंचाया।
जानकारी के अनुसार बृजमनगंज थाना क्षेत्र की निवासी महिला रविवार को पारिवारिक कारणों से परेशान थी। बताया गया कि वह घर में बिना किसी को बताए धानी बाजार स्थित राप्ती नदी के पुल पर पहुंची और कुछ देर बाद पुल से नदी में छलांग लगा दी। महिला को नदी में डूबता देख मौके पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया।
विज्ञापन

इस दौरान वहां मौजूद ग्राम सभा खड़खड़िया, थाना कैंपियरगंज, जिला गोरखपुर निवासी श्रीचंद सहानी, अंशु सहानी और भोलू सहानी ने तत्काल नदी में उतरकर महिला को बचाने का प्रयास शुरू किया। तीनों युवकों ने काफी मशक्कत के बाद महिला को नदी से बाहर निकाल लिया। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची बृजमनगंज पुलिस महिला को उपचार के लिए सीएचसी धानी ले गई। वहां प्राथमिक उपचार के बाद महिला की हालत सामान्य बताई गई। थानाध्यक्ष बृजमनगंज मदन मोहन मिश्र ने बताया कि महिला का प्राथमिक उपचार कराने के बाद उसे समझा-बुझाकर परिजन के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें