महराजगंज। कोतवाली ठूठीबारी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्रामसभा लोहरौली में शनिवार की देर रात करीब 10 बजे बिजली की चपेट में आने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन निजी वाहन से उसे सीएचसी निचलौल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार, कोतवाली ठूठीबारी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्रामसभा लोहरौली निवासिनी रुखसाना पत्नी हवीवुल्ला (45) घर में लगे पंखे का स्विच ऑन कर रही थी। इस दौरान करंट की चपेट में आकर अचेत हो गई। परिजन ने किसी तरह उसे करंट से बचाया और सीएचसी निचलौल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार में महिला को मृत घोषित कर दिया। सीएचसी के इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक शांति विजय मिश्रा ने बताया कि महिला मृत अवस्था में लाई गई थी। मौत की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई है।