फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: जमुई कला चौराहे पर सड़क हादसे में महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के जमुई कला चौराहे पर शनिवार शाम तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की ठोकर से 55 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। इलाज के लिए जाते समय महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार ग्रामसभा जमुई कला निवासी वशिष्ठ तिवारी की पत्नी सोना देवी (55) शनिवार देर शाम किसी काम से गांव के चौराहे पर गई थीं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वह सड़क पार कर रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें ठोकर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिरकर अचेत हो गईं।
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने तत्काल एंबुलेंस बुलाकर सोना देवी को सीएचसी निचलौल पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों के अनुसार जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।

थानाध्यक्ष ठूठीबारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। पुलिस परिजनों से संपर्क कर आवश्यक जानकारी जुटा रही है। मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें