फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: ऑपरेशन के बाद महिला की मौत, परिजनों ने की जांच की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
लक्ष्मीपुर। ऑपरेशन के बाद महिला की मौत के मामले में परिजन ने चिकित्सकीय लापरवाही की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है। पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के एकमा राजी टोला निवासी राजीव कुमार विश्वकर्मा ने मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराकर अस्पताल प्रबंधन और संबंधित चिकित्सकों की भूमिका की जांच कराने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

शिकायत के अनुसार, तबीयत खराब होने पर राजीव कुमार ने अपनी पत्नी को 21 अक्तूबर को महराजगंज स्थित केएमसी डिजिटल हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। आरोप है कि 22 अक्तूबर को ऑपरेशन के बाद उनकी पत्नी की हालत बिगड़ने लगी। परिजन के मुताबिक, चिकित्सकों ने हीमोग्लोबिन का स्तर 9.1 बताया और इसके बाद रक्त चढ़ाने की बात कही।
राजीव कुमार का आरोप है कि ब्लड बैंक से रक्त की व्यवस्था करने के बावजूद उनकी पत्नी की हालत में सुधार नहीं हुआ और रात करीब 11:30 बजे उनकी मौत हो गई। घटना के बाद उन्होंने उपचार में संभावित लापरवाही की जांच कर दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि आवश्यकता के अनुसार मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें