फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: कुत्तों से बचने में बेकाबू हुई बाइक, महिला की मौत

Thu, 25 Sep 2025 03:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
मृतका दुर्गावती के रोते बिलखते परिजन ।स्रोत परिजन
विज्ञापन
महराजगंज। केवलापुर कला में बाइक के सामने अचानक कुत्ता आने से मां-बेटे अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गए। हादसे में 38 वर्षीय दुर्गावती की मौत हो गई, जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्गावती आंगनबाड़ी के पद काम कर रही थी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, नगर पंचायत चौक के वार्ड नंबर 4 सेनानी नगर निवासी दुर्गावती 45 मंगलवार को अपने बेटे अमन के साथ बाइक से ग्राम सभा मटिहनिया अपने मायके बीमार मां को देखने गई थी। वह बुधवार को बेटे के साथ घर लौट रही थी। बाइक सवार मां-बेटे अभी केवलापुर कला राइस मिल के करीब पहुंचे। तभी अचानक सड़क पर कुत्ते सामने आ गए। इससे बाइक अनियंत्रित हो गई और दुर्गावती बाइक से गिर गईं।
इससे उनके सिर में गहरी चोट लगी। आसपास के लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौक ले गए। जहां डॉक्टर ने हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले गए। जहां जांच के दौरान डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

दुर्गावती आंगनबाड़ी के पद काम कर रहीं थी। पति रामू पेंटर हैं। पूरा भरा परिवार था। मौत की खबर मिलते ही पति रामू, बड़ा पुत्र अमन 21, पुत्री अंशु 15 व अन्नू 19 दहाड़े मार रोने लगे। मौके पर पहुंची चौक पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। थानाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता ने बताया कि शव को कब्जे में लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें