फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से महिला की मौत

विज्ञापन
मृतक सपना भारती के रोते बिलखते परिजन। 
विज्ञापन
महराजगंज। सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के सवाना गांव में शनिवार को मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में आक्रोश फैल गया। ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोककर प्रदर्शन करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, दरौली निवासी सपना भारती (32) अपने भाई प्रमोद के साथ बाइक से सवाना स्वरेजी की ओर जा रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सपना सड़क पर गिर गईं और ट्रॉली उनके ऊपर से गुजर गई। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद चालक भागने की कोशिश कर रहा था लेकिन ग्रामीणों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोक लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने गांव में ही धरना देकर कार्रवाई की मांग करने लगे। सूचना मिलने पर सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराने का प्रयास किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं ट्रैक्टर-ट्रॉली और चालक को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया गया है।
विज्ञापन

सपना भारती की शादी करीब 10 वर्ष पहले पवन के साथ हुई थी। उनके कोई संतान नहीं है। पति पवन मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। सदर कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें