फरेंदा। गोरखपुर नौतनवा रेल खंड के लोकविद्या पीठ नगर हाल्ट के समीप एक महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
फरेंदा क्षेत्र के लोक विद्या पीठ नगर हाल्ट के पास रविवार की रात करीब 10.30 बजे एक महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। इसकी सूचना लोको पायलट ने स्टेशन अधीक्षक को दी। स्टेशन अधीक्षक ओमप्रकाश त्रिपाठी ने फरेंदा थाने में मेमो भेज दिया। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला की शिनाख्त में जुट गई। काफी देर बाद महिला की पहचान सुमन पत्नी चुनमुन 28 निवासी उदितपुर टोला अलीनगर के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि महिला काफी दिनों से बीमार चल रही थी, जिससे उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं थी। इस संबंध में सीओ अनिरूद्ध कुमार ने बताया मामले में विधिक कार्रवाई की जाएगी।