फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की जलकर मौत, हत्या का आरोप

विज्ञापन
नौतनवा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मारपीट की घटना के दौरान जुटी लोगों की भीड़।  
विज्ञापन
सोनौली कोतवाली क्षेत्र के खनुआ गांव का मामला
विज्ञापन

तीन साल पहले हुई थी शादी, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव
खनुआ। खनुवा निवासी नवविवाहिता उम्मे साहिबा खातून की सोमवार को संदिग्ध हालात में घर में ही जलकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में मायके वालों ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस को अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।
ग्रामीणों के अनुसार, सोनौली कोतवाली क्षेत्र के खनुआ गांव के नईम के बेटे राजशाह की शादी तीन साल पहले कोल्हुई निवासी उम्मे साहिबा खातून (24) के साथ मुस्लिम रीति-रिवाज के साथ हुई थी। उनकी एक साल की बच्ची रेहनुमा है। गांव के लोगों ने बताया कि पति-पत्नी में दो दिन पहले झगड़ा हुआ था। सोमवार को दोपहर में उम्मे साहिबा खातून ने संदिग्ध हालात में जल गई। बताया जा रहा है घटना के समय घर पर कोई मौजूद नहीं था।
विज्ञापन

जानकारी होते ही मौके पर पहुंचे परिजनों एवं आसपास के लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया और गंभीर हालत में महिला को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नौतनवा में भर्ती कराया गया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सक ने महिला को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। मगर रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतका के भाई अहमद अली ने हत्या का आरोप लगाया है।
एसओ महेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। इस मामले में परिजनों ने पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

अस्पताल में भिड़े ससुराल और मायके पक्ष के लोग
नौतनवा। नगर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार की सुबह झुलसी महिला को इलाज के लिए भर्ती कराने के लिए मायके और ससुराल वाले भिड़ गए। कहासुनी में मारपीट पर उतारू हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया। डॉक्टरों के रेफर करने के बाद अभी ससुराल पक्ष के लोग महिला को लेकर निकल ही रहे थे कि कोल्हुई क्षेत्र से महिला के मायके पक्ष से भी तमाम लोग अस्पताल पहुंच गए। दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट होने लगी। दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाए जाने लगे, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। किसी तरह वहां मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया, इतने में पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को तितर-बितर कर किसी तरह मामला शांत कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें