फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: ई-रिक्शा की टक्कर से युवती और बच्ची गंभीर रूप से घायल, एक रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
चिउटहां। सिंदुरिया थाना क्षेत्र के चिउटहां पुलिस चौकी से करीब 50 कदम आगे सोमवार को छह बजे तेज रफ्तार ई-रिक्शा की टक्कर से दो बच्चियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, चिउटहां चौराहे से घर लौट रही रिशू पांडेय (18) पुत्री दिलीप पांडेय और आस्था तिवारी (9) पुत्री अनिल तिवारी को चिउटहां चौराहे की ओर तेज गति से जा रहे ई-रिक्शा ने सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बच्चियां सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे में ई-रिक्शा चालक जय हिंद, निवासी पकड़ियार, थाना सिंदुरिया भी घायल हो गया।
सूचना मिलते ही पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल रिशू पांडेय और आस्था तिवारी को निजी वाहन से जिला अस्पताल, महराजगंज भिजवाया, जबकि घायल ई-रिक्शा चालक जय हिंद को 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। जानकारी के अनुसार घायल रीशू को जिला चिकित्सालय से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें