फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: कुछ ही देर में मातम में बदला खुशी का माहौल

विज्ञापन
हादसे की जानकारी मिलने पर सीएचसी पहुंचे परिजन।  
विज्ञापन
तीनों युवकों की मौत की खबर मिलते ही सोनबरसा गांव में पसरा मातम
विज्ञापन

सिसवा बाजार। सोनबरसा गांव में जहां शाम को बैंड-बाजे के साथ धूमधाम से नाचे-गाते बरात निकली थी वहीं तीन युवकों की मौत के कुछ ही देर बाद मातम पसर गया। युवाओं की मौत की खबर मिलते ही गांव में खुशी का माहौल मातम में बदल गया। सीओ निचलौल बसंत सिंह और एसडीएम सिद्धार्थ सिसवा सीएचसी पहुंचे। इसके बाद थाने पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन

सोनबरसा निवासी डोमई के पुत्र साहिल, भिख्खु के पुत्र किसन व बरात में शामिल होने के लिए आया घुघली के टेढ़वा कुटी निवासी रामजियावन का पुत्र अमरीश तीनों एक बाइक पर सवार होकर बरात जा रहे थे। किसन के पिता भिख्खु ने बताया कि उनका पुत्र मुंबई में कपड़ा फैक्ट्री में कार्य करता था। साहिल सूरत में साड़ी पर छपाई का काम करता था। दोनों 20 दिन पहले ही घर लौटे थे। शादी में जाने के लिए दोनों तैयार होकर निकले थे। शादी में शामिल होने आया अमरीश भी दोनों के साथ हो गया और तीनों एक बाइक से बरात के लिए निकल गए। शादी से लौटकर दोनों फिर वापस अपने काम पर लौटने वाले थे। साहिल के पिता सूरत में ही काम करते हैं। भिख्खु गांव के ही नदी नाले से मछली पकड़ कर बाजार में बेचकर अपने परिवार का पालन पोषण करते थे। किसन भिख्खु का बड़ा बेटा था। इस हृदय विदारक घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे के बाद पुलिस रोडवेज बस को कब्जे में ले लिया है। बस चालक मौके से भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें