फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पीएम प्रणाम योजना के प्रति करेंगे जागरूक

Tue, 19 Nov 2024 01:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। कृषि विभाग कृषि अवशेष जलाने से होने वाले नुकसान के विषय में किसानों को जागरूक करने के साथ-साथ पीएम प्रणाम योजना के विषय में भी किसानों को जानकारी प्रदान करेगा। इसके लिए जिलाधिकारी अनुनय झा ने निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

इस योजना को काफी पहले प्रभावी किया गया, लेकिन योजना के विषय में किसानों को पूरी जानकारी नहीं है। कृषि विभाग अब किसानों की जानकारी बढ़ाएगा। उप कृषि निदेशक वीरेंद्र कुमार ने बताया कि डीएम के निर्देश पर कृषि कर्मियों को इसके विषय में निर्देशित किया गया है। पीएम प्रणाम योजना रासायनिक उर्वरकों के अंधाधुंध इस्तेमाल को रोकने के लिए है।
रासायनिक उर्वरक की निरंतरता से जमीन में सल्फर, जिंक और बोरान जैसे कई पोषक तत्वों की कमी होने लगती है। इसलिए उर्वरक प्रयोग नियंत्रित मात्रा में करने के लिए किसानों को जागरूक किया जाएगा। इसका उद्देश्य वैकल्पिक उर्वरकों को खेती में बढ़ावा देना है। किसानों को भी फायदा होगा, क्योंकि इससे खेती की लागत कम होगी। नैनो यूरिया और सल्फर कोटेड यूरिया का प्रयोग किसान कर सकेंगे तथा जैविक खेती करते हुए लाभ भी बढ़ा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें